???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में युवक को लगी गोली, निजि क्लिनिक में चल रहा ईलाज, अवैध हथियार से फायरिंग करने के दौरान युवक को गोली लगने की चर्चा हो रही सरेआम, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के नगर थाना अंतर्गत आजाद चौक के पास, बीएड कॉलेज मुहल्ला में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए  जिले के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

जहां चिंताजनक स्थिति में उसका ईलाज जारी है। उधर घटना की सुचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सदल बल घटनास्थल व निजी क्लीनिक पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

गोली लगने से घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज मुहल्ला निवासी, अरूण कुमार पासवान के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी है। घटना सोमवार 09 दिसम्बर की देर शाम करीब 9 बजे की बतायी जा रही है। मृतक दैनिक मजदूरी का काम करता है।

वहीं स्थानीय पुलिस सुत्रों का बताना है कि, आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के पहचान की कोशिश की जा रही है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी भी शुरू कर दी गयी। घटना के कारणों का अभी खुलासा नही हो पाया है।

हालांकि स्थानीय सुत्रो का यह भी बताना है कि, उक्त युवक को किसी बदमाश ने गोली नही मारी है। जहां वह युवक मजदूरी करता है वहीं के किसी लड़के के द्वारा अवैध हथियार के प्रदर्शन के दौरान उस हथियार से अचानक हुई फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गयी है, और उसी के द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए भर्ती भी कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *