???? बिग ब्रेकिंग- दो दिनों से गायब बच्ची का शव मिलने से ईलाके में सनसनी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत, लोहागीर गांव स्थित जोगिया पुल के पास, एक इकड़ी के खेत से शुक्रवार 27 दिसम्बर की दोपहर बाद, एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने की सुचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सुचना पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। उधर घटनास्थल पर पूर्व से मौजूद उजियारपुर थाने की पुलिस ने मृत नाबालिग किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृत किशोरी उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव की रहने बाली बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृत बच्ची बुधवार 25 दिसंबर की देर शाम अपनी मां के साथ गांव के ही दुकान से कुछ सामान लाने गयी थी। जहां से सामान लेकर उसकी मां वापस घर आ गयी, लेकिन उसकी बच्ची वापस घर नहीं आ पायी। जिसके बाद मृत किशोरी के घरवालों ने उक्त बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान उक्त बच्ची का कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद उजियारपुर थाने की पुलिस को मृत बच्ची के पिता ने आवेदन उपलब्ध कराते हुए, अपने ही पट्टीदार के एक युवक पर आशंका जाहिर किया। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान गिरफ्तार युवक पुलिस को भी बरगलाता रहा। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने अपने पुछताछ का तरीका बदल दिया। जिसके बाद उक्त युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसकी निशानदेही पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव स्थित जोगिया पुल से 100 मीटर दूर इकड़ी के खेत से, उक्त नाबालिग किशोरी का शव बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने भी उक्त नाबालिग किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वही इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, दिनांक 25 तारीख को एक लड़की जो है वो, बेलारी की जो कि रहने वाली है, उजियारपुर थाना क्षेत्र में लापता होती है, इस संदर्भ में 26 तारीख को एक आवेदन प्राप्त होता है, इस संदर्भ में 348/24 एफआईआर दर्ज किया जाता है, जोकि एक मिसींग का मामला बनता है। घरवालों के द्वारा एक उसके जो अपने चचेरे भाई हैं, उसको आरोपी बनाया जाता है। पुलिस जब इनवेस्टिगेशन करती है और व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है। गिरफ्तारी के क्रम में उसकी निशानदेही पे लड़की का मृत शरीर हमे लोहागीर के डिहिया नदी के पास प्राप्त होता है। एफएसएल की टीम बुलाई गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *