उजियारपुर अंचल कार्यालय पर भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर अंचल कार्यालय परिसर में, जन-समस्या से जुड़े दर्जनों मांगों को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल सोमवार 23 फरवरी से भाकपा-माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान के अगुवाई में शुरू कर दिया गया।

मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान व जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची के सत्यापन के बदले, प्रखंड के सभी पंचायतों में मोटी रकम की अवैध उगाही लाभ पाने के इच्छुक परिवारों से की गई है। इसके बाबजूद मालती, भगवानपुर देसुआ व नाजिरपुर पंचायत के सैकड़ों लोगों का सत्यापन सूची से नाम गायब है।

जिसे भाकपा माले तत्काल प्रभाव से सैकड़ों छुटे हुए लोगों के नाम को सत्यापन सुची में शामिल करने की मांग करती है। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि, पिछले पांच वर्षों में उजियारपुर प्रखंड के किसी भी लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, इसलिए एक भी गरीब परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में छूटना नहीं चाहिए।

इस दौरान भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल लोगों का नाम सार्वजनिक करने, सैकड़ों की संख्या में छुटे हुए नाम को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल करने, मालती, भगवानपुर देसुआ और नाजिरपुर सहित अन्य पंचायतों में, छुटे हुए लोगों के नाम को प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से शामिल कर सूची को तत्काल प्रभाव से जारी करने, दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर लोगों से की जा रही घुसखोरी पर रोक लगाने, क्षेत्र में बढ़ते भूमि-विवाद को भौतिक सत्यापन को आधार बनाकर हल करने, जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 28 में योजना के कार्यान्वयन हेतु चयनित स्थल पर जमीन उपलब्ध कराने तक उनका यह अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल जारी रहेगा।

मौके पर मालती के उपसरपंच सुधांशु प्रियदर्शी, अर्जून दास, विजय कुमार राम, तनंजय प्रकाश, रोहित कुमार, मधुकर कुमार, भीम सहनी मोहम्मद शकूर, सुशील कुमार सिंह, प्रवीण आनन्द आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *