भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड किशोर कुमार राय का निधन, इलाके में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/पूसा : पूसा प्रखंड में भाकपा-माले को मजबूत आधार देने वाले जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेता कॉमरेड किशोर कुमार राय का बीती रात करीब 8 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

कॉमरेड किशोर कुमार राय भाकपा-माले के प्रखंड कमिटी सदस्य एवं जिला कमिटी सदस्य रह चुके थे। उन्होंने पूसा प्रखंड सहित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र में किसानों, खेत मजदूरों, मेहनतकश जनता, गरीबों एवं वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह जीवनभर जनसरोकारों और संघर्षशील राजनीति के प्रति समर्पित रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि, कॉमरेड किशोर कुमार राय का सादा जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा साथियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका निधन भाकपा-माले एवं जनआंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।

आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नारायणपुर, दक्षिणी हरपुर पंचायत में किया गया। इस दौरान भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य ललन कुमार, पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार सिंह, ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमिटी सदस्य जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, आरवाईए जिला सचिव रौशन यादव, खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, जिला कमिटी आमंत्रित सदस्य महेश सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य अखिलेश सिंह, रविंद्र सिंह एवं भागनारायण राय, बटेश्वर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल-माला एवं लाल झंडा अर्पित कर अंतिम लाल सलाम दिया।

मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल