???? बिग ब्रेकिंग: बिहार सरकार के होनहार ईंजिनियर का कमाल, बीच सड़क खड़े बिजली के खंभा के दोनों ओर से निकाल दिया PCC सड़क! अब राहगीरों के लिए मौत का फरिश्ता बन बीच सड़क खड़ा है बिजली का पोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के समस्तीपुर नगर निगम अंतर्गत लगुनियां रघुकंठ पंचायत के भिड़ीटोल गांव में, बनाई गई सड़क में भारी अनिमियता देखने को मिल रही है। जहां इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी व इस सड़क का देखरेख करने वाले ईंजिनियर ने, अपने ईंजिनियर ब्रेन का सही सही इस्तेमाल करते हुए ऐसा सड़क बनाया है, जिसके बारे में जानने के बाद किसी का भी माथा चकरा जाएगा।

जहां इंजीनियर की लापरवाही और ठेकेदार के घोटालेबाजी के कारण, समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र का यह रोड, सिर्फ लोगों के पैदल चलने के लिए ही रह गया है। इस सड़क पर चारपहिया वाहन लेकर चलना किसी खतरे से कम नही है। कारण आपके सामने दिख रही तस्वीरों से साफ है। यह सड़क कौन सी योजना से बनाई जा रही है, यह भी किसी को पता नही है, क्योंकि योजना से संबंधित कहीं कोई बोर्ड भी संवेदक या निर्माण कंपनी के द्वारा नही लगाया गया है।

इंजीनियर ने इस सड़क के लिए ऐसा दिमाग लगाया है कि, लोगों का दिमाग खराब हो रहा है। अब लोग इस सड़क निर्माण की जांच की मांग कर रहे हैं। सड़क के बीच में पोल होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि, इस सड़क निर्माण में भारी अनियमित्ता भी बरती गयी है। सड़क निर्माण में मैटेरियल भी अच्छा नहीं दिया गया है। जिसके कारण बनने के साथ ही सड़क का उखड़ना शुरू हो चुका है।

पुर्व में सड़क के किनारे गाड़े गए बिजली के खंभा के दोनों ओर से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर, पीसीसी सड़क का निर्माण कर उस बिजली के खंभा को बीच सड़क पर ला दिया गया है। सड़क निर्माण कंपनी के संवेदक ने इस बिजली के खंभा को बिना हटाये इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया है। बिजली के इस खंभा को संबंधित विभाग के ईंजिनियर द्वारा बीच सड़क पर ला देने के कारण, इस मार्ग पर ट्रैक्टर सहित अन्य चार पहिया वाहनों का परिचालन कर पाना काफी कठिन साबित हो रहा है।

जबकि यह बस्ती काफी घना भी है तथा इस रास्ते से होकर रोजाना सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं। बाबजूद बिहार के होनहार ईंजिनियरों ने तो कमाल कर दिया। उधर स्थानीय ग्रामीणों में इस सड़क निर्माण में बरती गयी अनियमितता व अनदेखी को लेकर रोष व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, संवेदक ने आनन फानन में बगैर बिजली पोल को हटाये सड़क का निर्माण कार्य को पुरा कर लिया है।

जबकि दर्जनों गांव के लोगों का जिला मुख्यालय आना जाना इसी रोड से लगा रहता है। जिसमें से इस पोल के बीच सड़क पर रहने के कारण, अभी तक कई बाईक सवार महिलाएं व बच्चे भी घायल हो चुके हैं। बावजुद किसी का ध्यान इस इस ओर नही जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *