अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली! ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई मौत!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मउ धनेशपुर गांव में, अज्ञात बदमाशों ने 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

आसपास के लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। जहा बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मउ धनेशपुर वार्ड संख्या 05 निवासी, पप्पू झा के 27 वर्षीय पुत्र निलेश झा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, विद्यापतिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *