खानपुर के गुदारघाट पुल पर बड़ा हादसा, ट्रक-ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक की मौत, छात्राएं समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित गुदारघाट पुल पर सोमवार 16 मार्च की अहले सुबह करीब 06:30 बजे हुई ट्रक व ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में, ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में समस्तीपुर परीक्षा देने जा रही कुछ छात्राएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, ट्रक समस्तीपुर से गुदारघाट की ओर जा रहा था, जबकि यात्रियों से भरी ऑटो गुदारघाट से समस्तीपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान गुदारघाट पुल पर दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और ट्रक दोनों पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे में घायल लोगों को खानपुर पुलिस ने, स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से बाहर निकाला तथा इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिया। इधर सड़क हादसे की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं ट्रक के अंदर चालक के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य जारी था। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी