समस्तीपुर। जिले के एससी/एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने, पुलिस बल के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, रोसड़ा थाना कांड संख्या-126/25 के प्राथमिकी अभियुक्तों में से दो नामजद अभियुक्तों को, फिल्मी स्टाईल में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान मुहल्ला निवासी, संजीव शर्मा उर्फ संजू शर्मा के 24 वर्षिय पुत्र पियूष कुमार उर्फ गोरका तथा 26 वर्षिय पुत्र विशालदेव शर्मा उर्फ विशाल कुमार शर्मा के रूप में की गयी है।
इस संबंध में एससी/एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारती का बताना है कि, रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान मुहल्ला निवासी, संजीव कुमार शर्मा उर्फ संजू शर्मा के खिलाफ एससी/एसटी थाना समस्तीपुर में एससी/एसटी थाना कांड संख्या-136/24 दर्ज है। जिसके आलोक में वह सदल बल स्थानीय रोसड़ा थाना को साथ लेकर संजीव कुमार शर्मा उर्फ संजू शर्मा को गिरफ्तार करने पहुंचे।
जहां पुलिस को देखकर संजीव कुमार शर्मा छत से नीचे कूदकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। जहां गिरफ्तार संजीव कुमार शर्मा के सभी परिजनों ने मिलकर पुलिस बल के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया, तथा धक्का मुक्की करते हुए, गिरफ्तार संजीव कुमार शर्मा को भगा दिया।
जिसके बाद धक्का मुक्की में घायल सभी पुलिस कर्मी व उन्होंने अपना भी ईलाज रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया, तथा उक्त घटना से संबंधित आवेदन रोसड़ा थाना को उपलब्ध कराया। जहां रोसड़ा थाना में पुलिस के साथ अभद्रता करने, धक्का मुक्की करने व सरकारी काम में बाधा डालने मामले में संजीव कुमार शर्मा उर्फ संजु शर्मा व ममता देवी सहित कुल 09 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
इसी बीच सोमवार 28 अप्रैल को उन्हें गुप्त सुचना मिली कि, एससी/एसटी थाना कांड संख्या- 136/24 का नामजद आरोपित संजीव कुमार शर्मा समस्तीपुर बाईपास सड़क से आकर कहीं जाने वाला है। सुचना मिलते ही वह नगर थाना को साथ लेकर सदल बल वह मगरदहीघाट के पास पहुंचे।
जहां से एससी/एसटी थाना कांड संख्या- 136/24 के आरोपित तो नही थे, लेकिन रोसड़ा थाना कांड संख्या- 126/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त पियूष कुमार उर्फ गोरका तथा विशालदेव शर्मा उर्फ विशाल कुमार शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बारे में रोसड़ा थाना को सचित करते हुए, न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष रविन्द्र भारती, पुलिस अवर निरीक्षक मुन्नी कुमारी, रोसड़ा अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।







