विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने अपने 05 सुत्री मांगों के समर्थन में बाहों में काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के अधीन कार्यरत दर्जनों की संख्या में विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने, अपने 05 सुत्री मांगों के समर्थन में सोमवार 11 अगस्त को अंचल कार्यालय के समीप काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि, आज से तीन वर्ष पुर्व में भी अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रदर्शन करते हुए विभाग को मांग पत्र सौंपा था। जिसके आलोक में कुछ मांगों पर ध्यान भी दिया गया था, लेकिन उनलोगों की कुछ अन्य मांगे लंबित रह गयी थी।

जिससे संबंधित मांग पत्र एक बार फिर सरकार को सौंपा गया है, लेकिन सरकार का अभी तक उनके मांगपत्र की ओर ध्यान ही नही गया है। इसलिए आज उनलोगों ने अपने 05 सुत्री मांगों, जिसमें विशेष सर्वेक्षण कर्मी यथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन तथा विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा नियमित अर्थात 60 वर्ष करने, विशेष सर्वेक्षण सहायक

बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता असैनिक, कनीय अभियंता असैनिक,  उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर नियमित करते समय नियुक्ति में प्रतिवर्ष कार्य अनुभव हेतु 5 अंक की अधिमानता देने, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक

अभियंता असैनिक, कनीय अभियंता असैनिक, निम्नवर्गीय व उच्चवर्गीय लिपिक के समतुल्य वरीयता के अनुसार वेतन प्रदान करने, 7 जून 2022 तथा 21 जनवरी 2023 को संघ के मांगो पर निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप बिहार पटना, तथा संघ के प्रतिनिधिर्यो के साथ हुई वार्ता-सह-बैठक में, मांगो पर बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत करने तथा, सभी सर्वेक्षण कर्मियों को ESIC कार्ड उपलब्ध कराने व

जाय EPFO में सरकार के तरफ से अंशदान देने आदि शामिल है, को लेकर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन कर, मांगों से संबंधित मांग पत्र अपने जिलास्तरीय पदाधिकारी के माध्यम से विभाग को सौंपा है। इस दौरान विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने यह भी कहा कि, वह सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मी विगत 05 वर्षों से, अपना बहुमूल्य समय विभाग को देते हुए सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन करते आ रहे हैं कर रहे हैं, लेकिन आज तक विभाग के द्वारा उनलोगों के मांगों के संदर्भ में, कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान कर्मियों ने विभाग से उक्त सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

मौके पर मोहम्मद नसीम अख्तर, राहुल कुमार, विनायक कुमार, पूजा कुमारी, दिशा चौधरी, वंदना कुमारी, चुनचुन कुमारी, गुड़िया कुमारी, रविराज, विवेक कुमार पांडेय,
प्रदीप कुमार, धरमपाल कुमार, अनिल कुमार, राजीव कुमार,
अवधेश कुमार, ईंजिल कुमार कुमारी नेहा, विभाष कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।