उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में सुधा मिल्क पार्लर का DDC ने किया उद्घाटन। मिथिला मिल्क युनियन के प्रबंध निदेशक आरके झा व लोकप्रिय सरपंच निरंजन कुमार भी रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत, गुरुवार 19 फरवरी को सुधा मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया गया। इस सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन मिथिला मिल्क युनियन के प्रबंध निदेशक आर के झा, उप विकास आयुक्त सुर्य प्रताप सिंह, उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार, लोहागीर पंचायत के लोकप्रिय सरपंच निरंजन कुमार, अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, पुर्व मुखिया कमलकांत राय, समाजसेवी विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद सुधा मिल्क पार्लर के प्रोपराइटर सविता कुमारी ने, सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मिथिला मिल्क युनियन के प्रबंध निदेशक आर के झा ने बताया कि, इस तरह की योजनाओं के संचालन से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना पार्ट 2 इसी का एक उदाहरण है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि, इस प्रकार का सुधा मिल्क पार्लर की दुकान केवल उजियारपुर ही नही, जिला के सभी प्रखंडों में खोला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में बहूत जल्द उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी सुधा मिल्क पार्लर का काऊंटर का उद्घाटन किया जाना है। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पुरी हो चुकी है।

पीएचसी परिसर में सुधा काउंटर के खोले जाने से, सबसे ज्यादा यहां के मरीजों व आमलोगों को सुविधा होगी, क्योंकि उक्त काउंटर पर सुधा के सभी प्रोडक्ट जैसे  दूध-दही, लस्सी, आइसक्रीम सहित सुधा का अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध रहेगा। जिससे आमलोगों को इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। वहीं सुधा मिल्क पार्लर के संचालक रमेश रंजन कुमार ने बताया कि, प्रखंड परिसर में आने वाले किसी भी लोगों को डेयरी उत्पादों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सभी उत्पाद उचित मूल्य पर आमजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद आसानी से मिल सके। वहीं लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार ने बताया कि, इस पार्लर पर शुद्ध सुधा की सभी सामग्री उचित मुख्य पर उपलब्ध रहेगा। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय का यह सुधा मिल्क पार्लर, यहां के विभागीय स्तर से खोला गया है। इससे आम लोगों को सुधा का शुद्ध प्रोडक्ट उपभोग करने का मौका मिलेगा, साथ ही आम लोगों को दूध से संबंधित समस्याओं का निदान भी होगा।

वहीं उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि, इस सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण, बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजक्ट द्वारा कराया गया है। जिससे आम लोगो को शुद्ध दूध एवं दुग्धजन्य पदार्थ की ससमय आपूर्ति की जा सके। मौके पर स्थानीय समाजसेवी विकास कुमार, चंदन मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *