कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) का भाकपा माले ने किया पुतला-दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में, भाकपा माले नेता शमीम मंसुरी की अध्यक्षता में प्रतिरोध मार्च निकालकर कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) उजियारपुर का पुतला-दहन किया गया।

पुतला दहन के बाद आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर, मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर दिया है। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी, रोजगार सेवक और मुखिया की तिकड़ी ने, मनरेगा योजना में लूट खसोट, और कमिशनखोरी कर, मजदूरों की हकमारी करते हुए मनरेगा योजना को ही ध्वस्त कर दिया है।

इस दौरान उन्होंने फर्जी मास्टर रौल, जॉब कार्ड, प्राक्कलन के विपरित किए गए सभी योजनाओं को जांच कर, उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग जिला समाहर्ता से किया, तथा कहा कि अगर अंगारघाट पंचायत में चलाये गए मनरेगा के सभी योजनाओं की जांच, फर्जी जॉब कार्ड एवं मास्टर रौल की जांच, प्राक्कलन के विपरित अनियमिततापूर्ण तरीके से किए गए कार्य की जांच, वृक्षारोपण कार्य में धांधली की जांच, फर्जी मजदूरों के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सहित, व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व लूट खसोट करने की जांच कर कानूनी कार्रवाई नही की जाती है तो, आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया जाएगा।

मौके पर खेग्रामस प्रखंड सचिव तनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, मोहम्मद अब्दुल सलाम, पिन्टू यादव, मन्टेश चौधरी, रंजीत पासवान, लाल बाबू पासवान, वीरेंद्र पासवान, लखन राय, ताजुद्दीन खान, मोहम्मद आलम, गुड़िया खातून, खूशबू खातून, पार्वती देवी, भरत दास, गोपाल दास, जागो साह, नाजमुन खातून, शाहजहां खातून सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब