छात्र हत्या का अब तक खुलासा नहीं! नामजद आरोपी की पहचान के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठ रहे सवाल! पुलिसिया कार्यशैली से मृतक के परिजन नाराज!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के नगर थाना अंतर्गत काशीपुर में बीते वर्ष 5 अक्टूबर 2025 को, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की गोली मारकर हुई हत्या की घटना के आज छह माह बीत जाने के बाद भी, नगर थाने की पुलिस ना तो इस हत्याकांड का उद्भेदन कर पाई है, और ना ही नामजद आरोपितों को गिरफ्तार ही कर सकी है। जिसके कारण मृतक के परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ज्ञात हो कि नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या- 32 में, एक किराए के मकान से प्रतियोगी परीक्षा के छात्र राहुल कुमार का शव 05 अक्टूबर 2025 को बरामद किया गया था। बदमाशों ने राहुल की आंख में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर, एक युवक को नामजद करते हुए तथा एक अज्ञात युवती को भी आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया था।

मृतक के परिजनों का कहना है कि पिछले छह महीनों में वह लोग, पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुके हैं, बाबजूद अभी तक ना तो उक्त हत्याकांड का खुलासा हो पाया है, और ना ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हीं हो सकी है।

वहीं इस मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार का बताना है कि, नामजद आरोपितों की पहचान कर ली गई है, बहूत जल्द उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि, जब आरोपितों की पहचान हो चुकी है तो, पिछले छह महीनों में उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। विगत 06 माह से नगर थाने की पुलिस क्या कर रही थी ? इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवियों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *