प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी के विद्यालय परिसर में, आज सोमवार 23 मार्च को तिथि भोज का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जहां बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर इस तिथि भोज कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजित इस तिथि भोज के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और विद्यालय के प्रति उनके लगाव को बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए एक साथ पंक्तिबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया।

तिथि भोज में मौजूद विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि, इस तरह के आयोजनों से बच्चों में न केवल विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को बेहतर माहौल और संस्कार मिलते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सभी शिक्षकों ने मिलकर इस प्रकार के आयोजन आगे भी करते रहने का संकल्प लिया। मौके पर युवा समाजसेवी मोहम्मद चांद, शमशाद अंसारी, मोहम्मद संजू, शिक्षकों में प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी के प्रधानाध्यापक श्याम लाल पंडित, सहायक शिक्षकों में शमीम एकबाल, रौनक आरा, सलोनी कुमारी, रेवती रमन राय, मोहम्मद ईसराफिल अंसारी, निशा भारती, नवीन कुमार,  सिंपल कुमारी, लक्ष्मी दास, शमा प्रवीण, रफअत परवीन सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ