महिला रेलकर्मी से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग का सामने आया है। घटना बुधवार 08 अप्रैल की देर शाम करीब 06:15 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, DRM कार्यालय में पदस्थापित मृग्गाक्षी सिंह अपना कार्यालय कार्य समाप्त कर स्कूटी से अपने आवास लौट रही थीं। इसी दौरान माधुरी चौक जाने वाले मार्ग पर रेलवे अस्पताल के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों की रफ्तार इतनी तेज थी कि आसपास के लोग उन्हें पकड़ नहीं सके। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र में पहले से ही कई आपराधिक मामले लंबित हैं और पुलिस अपराध नियंत्रण में विफल साबित हो रही है। खासकर शाम के समय गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप