समस्तीपुर। 16 से 18 मई 2026 तक प्रेक्षागृह लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित होने वाले, भाकपा-माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर, आज गुरुवार 07 मई को पूसा प्रखंड के महमदा पंचायत सरकार भवन में पोस्टर जारी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह पंचायत प्रभारी रौशन कुमार ने किया।
पोस्टर जारी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने पंचायत सरकार भवन, पूसा बाजार (हाथी चौक), बोस कंपनी चौक, प्रखंड सह अंचल मुख्यालय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर, उमा पांडेय कॉलेज, ब्रह्मदेव राय शर्मा महिला महाविद्यालय, मनरेगा भवन तथा क्षेत्रीय भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राज्य सम्मेलन से संबंधित पोस्टर चिपकाए।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में भाजपा सरकार की नीतियों, दलित-गरीबों के अधिकार, महिला आरक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने बिहार को “भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला” बनाने के प्रयासों के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करने का आह्वान किया।
साथ ही दलित-गरीबों के वास-आवास, रोजी-रोटी और शिक्षा-स्वास्थ्य के अधिकारों को बुलंद करने, महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने तथा दलित-पिछड़ी समुदाय की महिलाओं के लिए कोटा में कोटा की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।
मौके पर आरवाईए नेता गणेश यादव, मंदीप कुमार, राजीव कुमार, तरुण कुमार, अभिषेक कुमार, छोटू कुमार, घनश्याम कुमार, सचिन कुमार, राजेश कुमार एवं विकास कुमार सहित कई नौजवान कार्यकर्ता मौजूद थे।








