भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, ध्वस्त नल-जल व्यवस्था पर जताया आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट पंचायत में, भाकपा माले कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने, बुधवार 27 मई को, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रतिरोध मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। अंगारघाट पंचायत के वार्ड संख्या 04 से, गाजे-बाजे एवं गगनभेदी नारों के साथ निकला यह आक्रोश मार्च अंगारघाट चौक होते हुए, पंचायत भवन पहुंचा। जहां एक सभा का आयोजन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।

प्रदर्शनकारियों ने ध्वस्त नल-जल व्यवस्था को दुरुस्त करने, वार्ड संख्या 03 एवं 04 में शिव मंदिर से अनिल भंडारी के घर तक पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति बहाल करने, वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने, तथा युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई।

पंचायत भवन पर आयोजित प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता पंचायत कमिटी सचिव, सह जिला कमेटी सदस्य समीम मंसुरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और दलाली का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि, भीषण गर्मी में जल संकट, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज के बोझ से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, भ्रष्ट और शराब कारोबार में संलिप्त जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जनता को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। वहीं समीम मंसुरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि वार्ड संख्या 03 एवं 04 में बांध किनारे जलापूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो बहूत जल्द भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता मोहम्मद फरमान, मोहम्मद आलमगीर, बबीता देवी, दायरानी देवी, ताजुद्दीन खान, मोहम्मद अब्दुल सलाम, गौरी सहनी, पूनम देवी, वीरेंद्र पासवान, कोमल कुमारी, अर्जुन पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी