समस्तीपुर। कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक निरंजन राय के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष रोमा भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी प्रखंडों में आयोजित धरना कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी 5 जुलाई को राजद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू समेत अन्य नेताओं ने कहा कि राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के उद्देश्य से की थी। नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और वर्तमान में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनहित कार्यक्रमों की चर्चा की।
बैठक में स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इसकी जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने दी।
मौके पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, जिला प्रभारी निरंजन राय, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो तथा वरीय नेता सत्यविंद पासवान आदि मौजूद रहे।








