रेलवे स्टेशन पर माकपा का धरना, 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की उजियारपुर अंचल कमिटी की ओर से रविवार 30 सितम्बर को उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉमरेड सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

धरना के दौरान उजियारपुर रेलवे गुमटी संख्या 44 एवं बेलारी रेलवे गुमटी संख्या 49 पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने, उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने, बेलारी हॉल्ट पर सभी सवारी गाड़ियों का ठहराव देने तथा रेलवे में रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करने की मांग की गई।

इसके अलावा रेल के निजीकरण पर रोक लगाने, टाटा-छपरा ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन सुनिश्चित करने, मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने तथा उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट बनाने सहित अन्य मांगें भी उठाई गईं।

रेलवे की मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठा

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री कॉमरेड रामाश्रय महतो ने, उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि, स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने सोनपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों से सभी मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि, यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पार्टी की ओर से लगातार आंदोलन और संघर्ष जारी रखा जाएगा।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा: माकपा

माकपा के उजियारपुर अंचल मंत्री कॉमरेड उपेन्द्र राय ने कहा कि, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जन अधिकारों एवं जनमुद्दों को लेकर संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार आंदोलन करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

वहीं, माकपा जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड दिनेश पासवान ने कहा कि, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के बावजूद उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

धरना कार्यक्रम को अवधेश कुमार मिश्रा, राम विलास साहनी, राम नारायण भगत, उमेश प्रसाद साहनी, मनोज कुमार, कुंवर प्रसाद साहनी, जगदीश महतो, उपेन्द्र कुमार दास, राम प्रवेश राय, राम प्रवेश चौरसिया, विंदेश्वर सिंह, संजीव कुमार सुमन, राम निवास राय, विंदेश्वर राम, एवं उमेश मल्लिक सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर  राम विनोद शर्मा, बुधन रजक, सुरेंद्र पासवान, दुर्गा सिंह, रामवृक्ष सिंह, रंजीत पोद्दार, पवन कुमार, रंजीत शर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद