
पूसा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में बुधवार को इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पूसा के बिरौली चौक पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संयुक्त पुतला दहन किया।
सभा में एसआईआर तत्काल निलंबित करने, हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस, भाकपा-माले, वीआईपी सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 58







