???? बिग ब्रेकिंग: जननायक को भारत रत्न मिलने पर जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने जताया हर्ष, हजारों लोगों के बीच कर दिया कंबल का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी, समाजसेवी राजू साहनी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी के पूर्व संध्या पर, 23 जनवरी को समस्तीपुर शहर के विभिन्न इलाकों में गरीब, लाचार व निसहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया।

इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने जिला मुख्यालय के, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन, स्टेशन चौक, कारखाना गेट परिसर, मालगोदाम चौक, बहादुरपुर चौक, कर्पूरी बस पड़ाव, थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर, ताजपुर रोड, पटेल गोलंबर चौक, डीआरएम चौक परिसर, मोहनपुर रोड, 12 पत्थर चौक आदि जगहों पर, सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर इस भीषण कड़कती ठंड से निजात दिलाया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे करीब 5 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर इस हाड़ कपाती ठंड में कंबल मिलने के बाद, समाजसेवी राजू सहनी को इस ठंड का भगवान बताते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि, उनका अपना कोई घर द्वार नही है। इसलिए वह विगत एक माह से इस स्टेशन पर ही, इस हाड़ कपाती ठंड में किसी के द्वारा दिए गए चादर को ओढकर, अपना जीवन व्यतीत करने में लगे हुए थे। लेकिन आज तक उनलोगों की सुधि लेने या उनलोगों को कोई पुछने तक नही आया था, लेकिन आज राजू सहनी नाम का एक व्यक्ति फरिश्ता के तरह उनके पास आया, और एक बहूत ही अच्छा व गर्म कंबल ओढ़ाकर चला गया। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, इस दौरान जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने, करीब 5 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। तत्पश्चात दुसरे दिन 24 जनवरी को भी समाजसेवी राजू सहनी ने, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर, जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में, प्रखंड के करीब 25 पंचायतों, लखनीपुर महेशपट्टी, गावपुर, मालती, महिसारी, लोहागीर, बेलारी, पतैली पूर्वी, पतैली पश्चिमी, रायपुर, सातनपुर, भगवानपुर कमला, चैता उत्तरी, चैता दक्षिणी, चांदचौर करिहारा, चांदचौर मध्य, चांदचौर पूर्वी, अंडाहा, अकहा आदि गांवों से आए करीब 25 सौ गरीब, लाचार, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भी कंबल व गर्म कपड़े का वितरण किया। कंबल वितरण के बाद देर शाम को पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, वह विगत कई वर्षों से अपने कार्यस्थल जिला, व जन्मस्थल जिला में इस तरह का काम करते आ रहे हैं। क्यों कि उन्होंने गरीबी को काफी नजदीक से देखा है। उन्होंने देखा है कि किस तरह गरीबी की मार के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़कर घर से अलग जाना पड़ा था। हालांकि इस दौरान माता रानी की कृपा हुई और वह इस काबिल हो चुके हैं कि, वह गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, जबसे वह कुछ आर्थिक उपार्जन करने लगे हैं, तब से वह अपने कमाई का 30-40 प्रतिशत हिस्सा गरीब कल्याण में खर्च कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी आत्मसंतुष्टि मिलता है। केन्द्र सरकार के द्वारा जननायक कपूरी ठाकुर जी को, भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर, जबाब देते हुए उन्होंने बताया कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलना, बहुत ही बड़े गौरव की बात है। इस रत्न के साथ समस्तीपुर जिला का नाम मात्र जुड़ जाने से ही, समस्तीपुर जिला धन्य हो गया है। यह सम्मान केवल जननायक को ही नही यह सम्मान पुरे जिलावासी को मिला है। इस दौरान श्री सहनी ने यह भी कहा कि, यह सम्मान हमारे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, सम्मान तो मिल ही गयी। आपको बता दें कि जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा विगत कई वर्षों से, प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में, निजि कोष से छठ घाट पर पंडाल का निर्माण, छठ घाट की साफ सफाई, संपूर्ण गांव में रौशनी की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, साज-सज्जा व रंग रोगन का काम भी किया जाता रहा है। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी के सहयोगियों में भीम सहनी, श्रीराम सहनी, हरेन्द्र सहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *