???? बिग ब्रेकिंग: फोरलेन प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान डंपर से कुचलकर जूनियर ईंजिनियर की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: पुसा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में, डंपर से कुचलकर एक जुनियर ईंजिनियर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के समय मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मृत ईंजिनियर की पहचान मघुबनी जिला के जगतपुर हसनपुर वार्ड 6 निवासी, अब्दुल वहीद के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नईमुद्दीन के रूप में की गयी है।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नईमुद्दीन मेघा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में जुनियर ईंजिनियर के पद पर कार्यरत था। रविवार 28 जनवरी को उक्त कंपनी के द्वारा जिले के पुसा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली, फोरलेन प्रोजेक्ट पर बिरौली गांव के पास काम कराया जा रहा था। इसी दौरान कार्यस्थल पर ही डंपर चालक ने बगैर डंपर के पीछे देखे डंपर को बैक करने लगा। डंपर को पीछे करता देख जब तक आसपास खड़े मजदूरों ने शोर मचाया, तब तक जेई डंफर की चपेट में आ गये। घटना के तुरंत बाद कंपनी के अन्य कर्मियों ने, जख्मी ईंजिनियर को आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *