महागठबंधन व भाकपा माले ने अंगारघाट चौक पर निकाला साप्ताहिक जनसंकल्प पदयात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अनगारघाट चौक पर भाकपा माले एवं महागठबन्धन ने साप्ताहिक पदयात्रा एवं जन संकल्प के अन्तिम दिन पदयात्रा निकालकर, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का शहादत दिवस दिवस मनाया गया। माले नेता महावीर पोद्दार के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा, संविधान और लोकतंत्र पर हमला बन्द करो, फांसीवाद मिटाओ-लोकतंत्र बचाओ, देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर हमला नहीं सहेंगे, नफरत और हिंसा की राजनीति बन्द करो, हिटलरशाही नहीं चली तो मोदी शाही नहीं चलेगी, उन्माद उत्पात की राजनीति बन्द करो आदि का नारे लगाते हुए चल रही थी। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, सत्य अहिंसा के रास्ते महात्मा गाँधी ने देश को आजाद कराया था, तथा उन्होंने यह भी कहा था कि, हिंसा कायरता का लक्षण है, और तलवारें कमजोरों का हथियार है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर रचित संविधान और लोकतंत्र को, आरएसएस और भाजपा वाले समाप्त करने की साजिश कर रहा है। भाजपा व आरएसएस वालों को संविधान पर नहीं मनुस्मृति पर भरोसा है।

क्रांतिकारियों ने शहीदे आजम भगत सिंह के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई, देश में समाजवादी व्यवस्था कायम करने के लिए लड़ी थी, लेकिन केन्द्रीय सरकार धर्म के नाम पर देश का विनाश करने पर आमादा है। पदयात्रा के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, शहीदे आजम भगत सिंह एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के तैल्य चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पान्जलि अर्पित कर, जन संकल्प सभा की शुरुआत की गई।

मौके पर भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, राजद नेता राम लौलीन राय, माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, दिलीप कुमार राय, शंकर प्रसाद यादव, तनंजय प्रकाश, देव चन्द्र यादव, चन्देश्वर सिंह, रोहित कुमार, मो॰ अब्दुल सलाम, मो॰ आलमगीर, निर्धन शर्मा, जागेश्वर राय, मनटून राय, हरिकान्त गिरि सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!