अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर: अंगारघाट थाना परिसर में सोमवार 12 फरवरी को, अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय की अध्यक्षता में, शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय ने बताया कि, पूजा करने बालो के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में नशेड़ियों पर पैनी नजर लोगो से रखने के साथ साथ उपद्रवियों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।

बैठक में मुरियारो पंचायत के मुखिया प्रेमनाथ चौहान, रेवारी मुखिया प्रतिनिधि चुन्नू मिश्र, सुनील कुमार, बैजू राय, प्रभु नारायण राय के अलावा, पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू सिंह सहित पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
Views: 118







