अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिला में बेखौफ बदमाशों के आगे समस्तीपुर पुलिस बिलकुल सुस्त नजर आ रही है। इसलिए तो जिला के सबसे व्यस्ततम ईलाकों में शुमार मोहनपुर रोड स्थित ज्वेलरी दुकान से करोड़ों के गहने की लूट हो जाती है, तो कहीं अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को घायल कर दिया जाता है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सुर्यकंठ पंचायत की है। जहां बाईक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया।

जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए जिला के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार 28 फरवरी की देर शाम करीब 9 बजे की बतायी जा रही है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मुफ्फसिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। हालांकि स्थानीय लोगों का बताना है कि, जिस युवक को गोली मारी गयी है, वह निजि फाइनेंस कर्मी है। जिसका नाम हरिओम कुमार है। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त करते हूए कहा है कि, उक्त फाईनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। हालांकि इस दौरान कितने की लूट हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नही मिल पायी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, निजी फाईनेंस कर्मी हरिओम कुमार उजियारपुर की तरफ से आकर, समस्तीपुर की ओर जा रहे थे कि, इसी दौरान लगुनियां सुर्यकंठ पंचायत स्थित, ब्रह्म स्थान के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उक्त कर्मी से पैसों से भरा बैग लूटने लगा। जिसका विरोध कर्मी ने किया। जिसके बाद बदमाशों ने युवक को मार दी। हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट तौर पर जानकारी देने से परहेज कर रही है। पुलिस का इतना ही कहना है कि, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।







