???? बिग ब्रेकिंग: हथियार के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी से 4 लाख की लूट, जांच में जूटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदन कुमार/समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के रोसड़ा शिवाजीनगर पथ पर बलुआहा बजरंगबली स्थान के पास, गुरूवार 28 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने, बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक पेट्रोल पंपकर्मी से, चार लाख रूप्ये की लूट कर ली और खानपुर की तरफ भाग निकले। बदमाशों की संख्या 3 बतायी जा रही है, जो एक ही पल्सर बाईक पर सवार होकर आए थे। उधर घटना की सुचना मिलते ही रोसड़ा व शिवाजीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, पिड़ित कर्मी से पुछताछ के आधार पर घटना की छानबीन में जूट गए हैं।

पिड़ित पेट्रोल पंपकर्मी की पहचान अमरकांत राय के रूप में की गयी है, जो शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के गलगल चौक स्थित, पेट्रोल पंप पर काम करता था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के संबंध में पेट्रोल पंपकर्मी अमरकांत राय का बताना है कि, वह शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के गलगल चौक स्थित पेट्रोल पंप से बिक्री का चार लाख रूप्ये लेकर, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा एरौत में पैसा जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान रोसड़ा शिवाजीनगर पथ पर बलुआ बजरंगबली स्थान के पास रोसड़ा की तरफ से एक ही बाईक पर सबार होकर आए, तीन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका तथा हथियार के बल पर उनकी बाईक की डिक्की में रखा चार लाख रूपए लूट लिए और खानपुर की ओर भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *