विद्याकर झा/समस्तीपुर: देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित, एक सादे समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को, मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने पर जिला वासियों ने भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार प्रकट किया है।

आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि, यह सम्मान बिहार के 13 करोड़ लोगों के भावनाओं का सम्मान है। इस सम्मान से बिहार के गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों एवं महादलितों सहित सभी बिहार वासियों का आत्म सम्मान बढ़ा है, और बिहार का नाम एक बार फिर से देश और दुनिया में रौशन हुआ है। बधाई देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, धर्मदेव कुशवाहा, कृष्णदेव पासवान, मनीष कुमार, डॉ ज्योति निर्मला, संजीत कुशवाहा, अशरफी सहनी, अरुण पासवान, कौशल सिंह कुशवाहा, प्रमोद मिलिंद, डॉ अमित कुमार मुन्ना, रविंद्र ठाकुर, रज़ा अहमद, राजकुमार साह, जमील अख्तर, सुजित कुमार, वरुण साह आदि का नाम शामिल है।







