???? बिग ब्रेकिंग: शहर के प्रमुख सड़कों की बिगड़ चुकी है यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक DSP की नियुक्ति से यातायात व्यवस्था सुधरने की थी आस, ट्रैफिक DSP को AC कमरे से निकलने की नही है फुर्सत, शहर की यातायात व्यवस्था राम भरोसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले की यातायात व्यवस्था विगत कई दिनों से, अस्त व्यस्त हो चुकी है। शहर की बढती आबादी के साथ साथ, वाहनो की संख्या भी कई गुना बढ़ चुकी है, लेकिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ज्यों का त्यों बना हुआ। कभी कभी तो जिला मुख्यालय के ताजपुर रोड, गंगापुर रोड, मोहनपुर रोड व दरभंगा रोड पर लगे जाम को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि यह समस्तीपुर नही ब्लकि राजधानी पटना का डाक बंगला रोड चौराहा हो। जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पुरी तरह धराशायी हो चुकी है, वहीं सड़कों पर दो किलोमीटर दुर तक लंबी जाम लग जाती है।

वहीं इसके लिए जिम्मेदार स्थानीय जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन, स्थानीय यातायात पुलिस, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त कराने को लेकर न तो कोई ठोस कदम उठा रही है, और न ही कोई योजना बनाकर उस पर काम ही कर रही है। समस्तीपुर शहर की अधिकांश प्रमुख सडक़ों में लगने वाले जाम की वजह से, सडक़ में वाहनो की लंबी कतारे देखी जा सकती है, और इन कतारों के बीच से लोग जहां थोडी बहुत जगह मिलती है, वहां से आगे निकलने की कोशिश करने लगते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की स्थिति भी बनी रहती है।

जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली कमोवेश सभी सड़कों का हाल बुरा रहता है। सड़क जाम में फंसने वाले लोग खासकर बाईक चालकों की हालत काफी खराब हो जाती है। इस चिलचिलाती धूप में घंटों जाम में फंसने के कारण, बाईक की पिछली सीट पर बैठी महिलाएं कई बार बेहोश भी हो चुकी हैं। लेकिन इससे एसी कमरे में बैठकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का दावा करने वाले, ट्रैफिक डीएसपी को क्या फर्क पड़ता है। इधर दो दिनों से लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन प्रक्रिया, समाहरणालय कक्ष में चलने के कारण, सुबह दस बजे से शाम के चार बजे तक पटेल गोलंबर से ओवरब्रिज तक एक लेन को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आमलोगों की समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गयी है। जाम के कारण पुरी सड़क वाहनो के कतारों से भर जाती है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोग भी अक्सर इस जाम में फंस जाते हैं।

हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात थाना के, थानाध्यक्ष स्वयं तथा पुलिस अवर निरीक्षक रहमतुल्लाह घंटों इस चिलचिलाती धूप में पटेल गोलंबर पर खड़ा रहकर, ट्रैफिक को कन्ट्रोल करते देखे जाते हैं। वहीं जिला की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यातायात पुलिस के वरीय पदाधिकारी यथा ट्रैफिक डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों के पास, इस समस्या का स्थायी निदान नही है। तभी तो वह भी पत्रकारों के सवालों के जबाब देने से बचने के लिए, अपने एसी वाले कमरे से बाहर नही निकलते हैं। जिला के सबसे व्यस्ततम ईलाकों में शामिल मोहनपुर रोड व ताजपुर रोड में तो, एक अदद वाहनों की पार्किंग के लिए भी कोई व्यवस्था नही की गयी है। जिसके कारण ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने इस रोड को बस पड़ाव बना दिया है। जिसे आजतक टैफिक डीएसपी ने हटाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया है। जिससे ऐसा लगता है कि, शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए, विभाग के जिम्मेदारों के पास कोई ठोस प्लान नही है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बडे वाहनो के प्रवेश को लेकर स्थिति यह है कि, ट्रक व हाईवा पटेल गोलंबर के रास्ते अन्य रास्तों में घुस जाते हैं, जिसके कारण यह जाम ओैर कहीं अधिक समय तक लगा रहता है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, ट्रैफिक डीएसपी शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *