Samastipur: एनएच-28 जनकपुर से, 112 की टीम ने अज्ञात महिला का शव किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में, एनएच 28 स्थित यात्री शेड के पास से उजियारपुर थाना में कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर, उजियारपुर थाना को सौंप दिया। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने उक्त अज्ञात वृद्ध महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की जांच में जूट गयी है।

मृत महिला की उम्र करीब 70 साल बतायी जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों का बताना है कि, स्थानीय स्तर पर उक्त महिला के शव की पहचान नही हो पायी है। हालांकि वृद्ध महिला के पहनावा को देखकर प्रथम दृष्टांत ऐसा प्रतीत होता है कि, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि, उक्त महिला की मौत या तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी है, या वारिश के दौरान हुई वज्रपात के कारण हो गयी है। हालांकि इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं पुलिस सुत्रों का बताना है कि, पहचान नही होने की स्थिति में पहचान के लिए शव 72 घंटों तक सदर अस्पताल समस्तीपुर के शव गृह में रखा जाएगा। 72 घंटा बाद भी अगर शव की पहचान नही होती है तो, उसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *