???? बिग ब्रेकिंग: शादी- समारोह की तैयारी में जुटे युवक को मारी गोली, ईलाज के दौरान हुई मौत, परिजन में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता: अरविन्द कुमार ब्यूरो रिपोर्ट

बेगूसराय/साहेबपुर कमाल: [ बिहार की आवाज] पुराने विवाद में खुद के चचेरे भाई ने, अंधाधुंध फायरिंग कर अपने ही चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने ईलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घायल के परिजनों ने उसे शहर के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक अपने भतीजी की शादी समारोह के बाद विदाई के कार्यक्रम में जुटा हुआ था कि, इसी दौरान उनके खुन के रिश्तेदार खुद के चचेरे भाई ने, तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर उसपर ताबड़तोड फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें से एक गोली युवक के सिर में जा लगी, और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में शहर के एक निजि अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन गोली सिर में लगे होने के कारण ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के, रघुनाथपुर गांव के वार्ड 9 निवासी, स्वर्गीय फौजदारी प्रसाद सुमन के 32 वर्षीय पुत्र, सुकेश कुमार यादव के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, सदर अस्पताल बेगूसराय भेज, घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जूट गयी है। घटना के बाद से पुरे रघुनाथपुर गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *