
अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] शहर के घोषलेन हाईस्कूल की करीब आधा दर्जन छात्राओं ने , घोषलेन हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए, नगर थाना पहुंच इसकी शिकायत करने लगी, तथा शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से संबंधित शिकायती आवेदन पत्र भी नगर थाना को उपलब्ध करा दिया।

जिसके बाद नगर थाने की पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जूट गयी है। इस संबंध में छात्राओं का कहना था कि, वह सभी समस्तीपुर घोषलेन हाईस्कूल से इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की है। जिसका प्रमाण पत्र लेने वह आज स्कूल पहुंची थी।

जहां विद्यालय में पदस्थापित लिपिक विजय कुमार व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उनलोगों से, प्रमाणपत्र देने के बदले प्रति छात्रा 120 रूपए की मांग करने लगे। जिस पर उनलोगों ने पैसे दिए जाने के बदले रसीद देने की मांग कर दी। जिस पर उन्होंने रसीद देने से इनकार कर दिया, तथा उनके अभिभावक के बारे में तथा उनके बारे में अपशब्द कहने लगे, साथ ही उनलोगों के द्वारा पहने जाने वाला हिज़ाब पर भी, विद्यालय के लिपिक विजय कुमार के द्वारा अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद परेशान होकर वह सभी लड़कियां, इसकी लिखित शिकायत करने, विद्यालय से सीधे नगर थाना पहुंच गयीं। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर विद्यालय इंचार्ज एच एच झा ने बताया कि, छात्राओं के द्वारा उनके उपर लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत व बेबुनियाद हैं। ऐसी किसी भी तरह की घटना स्कूल में नहीं हुई है। कुछ बच्चियां सर्टिफिकेट लेने जरूर आयी थी, लेकिन उनके साथ इस तरह का कोई व्यवहार नहीं किया गया है।








