???? बिग ब्रेकिंग: दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, घायलों में 1 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत स्थित कोल्ड स्टोरेज बहिरा चौड़ में, एनएच 28 पर हुई भीषण सड़क हादसे में, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तथा 2 अन्य बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल नंबर 112 पर दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम ने, दोनों घायलों को अपनी ही गाड़ी से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि पल्सर सवार घायल युवक को उसके परिजनों ने, ईलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं घायलों में बचे एक मात्र युवक की हालत भी काफी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना शुक्रवार 31 मई की देर संध्या करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मृत दोनों युवकों की पहचान बेगूसराय जिला के तेघड़ा निवासी, देवन राय के 25 वर्षिय पुत्र डब्लू कुमार व खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मंटून राय के 22 वर्षिय पुत्र विवेक कुमार राय के रूप में की गयी है। हालांकि घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, दोनों बाइक सवार युवकों में से पल्सर सवार युवक ताजपुर की तरफ से आकर दलसिंहसराय की ओर जा रहा था, तथा दुसरा बाईक सवार युवक दलसिंहसराय की ओर से आकर ताजपुर की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान सातनपुर के बहिरा चौड़ में कोल्ड स्टोरेज के पास एनएच- 28 पर, दोनों बाईक सवार युवकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए, तथा दोनों बाईक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमें से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी युवकों को ईलाज के लिए पीएचसी उजियारपुर भेजा गया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां से दोनों घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि खानपुर के युवक को उसके परिजन जिला के एक निजि अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक जिसकी पहचान अभी नही हो पायी है, उसका ईलाज चिंताजनक हालत में जारी है। उधर उजियारपुर पुलिस दोनों मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!