???? बिग ब्रेकिंग: खेत में काम कर रहे पिता पुत्र पर हमला, 04 हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़कर उजियारपुर पुलिस को सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव में, अपने खेतों में काम कर रहे पिता पुत्र के साथ, उनके ही ग्रामीण व कुछ अन्य लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें से कुछ अज्ञात लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर उजियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार 1 जून की सुबह करीब 11:30 की बतायी जा रही है। इस घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित परिवार ने उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है।

पिड़ित युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव स्थित वार्ड 06 निवासी, नवकांत सिंह के 31 वर्षिय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में पिड़ित युवक अमित कुमार का बताना है कि, शनिवार 01 जून की सुबह करीब 11:30 बजे, वह अपने भाई व अपने पिताजी के साथ, अपने कद्दू के खेत में अलान लगा रहा था। उसी दौरान उनके पड़ोसी दर्जनों लोगों के साथ उनके खेत में पहुंचा, और उनके भाई तथा पिता जी को लाठी डंडा एवं लोहे से बने खन्ती से मारपीट करने लगा। इसी दौरान पिस्टलधारी अज्ञात लोगों ने, उन्हें पकड़ गले से 2 भरी सोने का चेन छीन लिया, तथा उनलोगों को बुरी तरीके से जमीन पर पटक पटक कर मारने लगा। जिसके बाद उनलोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जहां उनलोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े। जहां ग्रामीणो को आता देख सभी बाहरी अपराधी भागने लगे। जिसमें से 4 अपराधी को उनलोगों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर, उजियारपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम को सौंप दिया। जिसे डायल नंबर 112 की टीम अपने साथ उजियारपुर थाना लेती चली गयी। पिड़ित युवक का यह भी बताना है कि, उनलोगों के साथ इससे पुर्व भी इस तरह की घटना हो चुकी है। जिससे संबंधित आवेदन भी उन्होंने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय को दे रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *