अरविन्द कुमार/विभूतिपुर:[ समस्तीपुर ] विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव स्थित बांध किनारे एक खेत से, शनिवार 1 जून की देर संध्या करीब 8 बजे एक महिला का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी सुचना मृतका के मायके वालों विभूतिपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत महिला की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव निवासी रौशन दास की 23 वर्षिया पत्नी रिंकी कुमारी के रूप में की गयी है। मृतका की दो छोटी छोटी बेटी भी है। घटना के संबंध में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 17 निवासी दिलीप दास का बताना है कि, उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2019 में हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही निवासी, रौशन दास के साथ काफी धूमधाम से किया था। शादी के कुछ दिनो बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन 2 सालों बाद उनका दामाद शराब के नशे मे धूत्त होकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। जिसके कारण उनकी बेटी एक बार उनके घर आ गयी थी। जहां से एक साल बाद उनका दामाद अपनी गलती स्वीकार कर, तथा दुबारा मारपीट नही करने का वादा कर उसे ले गया, तथा ले जाने के करीब दो माह बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया, तथा शव का दाह संस्कार करने नदी किनारे ले जाकर एक खेत मे रख दिया। जिसकी सुचना मिलने के बाद जब वह खदियाही गांव पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी के घर में ताला लगा हुआ है, तथा घर के सभी लोग फरार हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना विभूतिपुर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधी को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से, काफी खोजबीन के बाद मृतका के शव को नदी किनारे मक्का के खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।







