???? बिग ब्रेकिंग: बिजली विभाग के खिलाफ विवेक बिहार के लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय स्थित विकेक बिहार मुहल्ला के लोगों ने, इस भीषण गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध होकर विवेक बिहार चौक पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के नजदीक जमकर प्रदर्शन किया। विद्युत अनापूर्ति से आक्रोशित मुहल्लेवासियों में खासकर बच्चे व महिलाओं ने गुरुवार 13 जून को, ट्रांसफार्मर के पास बड़ी संख्या में जुटकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने-अपने हाथों में ट्रांसफार्मर से ओवरलोड घटाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर बुश, एवी स्वीच, हैंडल, केबुल उपलब्ध नहीं रहने का बहाना बनाना बंद करने, 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति करने, लो-हाई वोल्टेज की समस्या दूर करने आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लहरा रहे थे। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, करीब एक महीना से लगातार दिन भर तार टूटने, केबुल जलने, फेज उड़ने, कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज की समस्याएं लगातार जारी है। भीषण गर्मी में पंखे, कुलर तो दूर की बात है, जलापूर्ति तक असंभव- सा हो गया है। लोग बिजली की इंतजार में रतजगा कर रहे हैं। जब विभाग कह रहा है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड का शिकार है तो, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर क्यों नहीं लगाया जा रहा है, या उसी ट्रांसफार्मर का क्षमता विस्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। विभाग जितना पैसा वसूलने में तत्पर रहता है, समस्या का समाधान करने में उतना तत्पर क्यों नहीं रहता है।

मुख्य सड़क को जाम करने पर उतारू प्रदर्शनकारियों को समझा- बुझाकर ट्रांसफार्मर के पास ही एक सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों के बुलावे पर बतौर अतिथि सभा में पहुंचे, भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य सह विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करते हुए  विद्यूत विभाग एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं का तीन दिनों के अंदर समाधान करने का मांग किया है, अन्यथा भाकपा माले द्वारा भी उनके आंदोलन में शरीक होकर आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। मौके पर सुभाष मिश्र, प्रवीण कुमार, जीतेंद्र कुमार, सुदर्शन पाठक, प्रोफेसर अशोक कुमार, अधिवक्ता महेंद्र राय, उमेश कुमार, राजमणि सिंह, अमरजीत कुमार, प्रदीप कुमार महतो, रामा देवी, विमल कुमारी, उषा किरण, अनीता कुमारी, प्रेमा कुमारी, श्याम कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण राय, भागवत सदा समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *