???? बिग ब्रेकिंग: मनरेगा योजना में मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जाता है मिट्टीकरण का काम, स्थानीय प्रखंड प्रशासन बेखबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/ बछवारा:[ बेगूसराय ] बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत चिरंजीवीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित बलान नदी में मनरेगा योजना से करायी जा रही नदी उड़ाही के इस काम में भारत सरकार के सभी नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ती हुई दिखायी दे रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधी के द्वारा मनरेगा योजना से सैकड़ों फीट में लाखों रूप्ये की लागत से, बलान नदी में उड़ाही का काम कराया जा रहा है। जिसमें वृहत पैमारे पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों के जगह पर जेसीबी से नदी उड़ाही का काम किया जा रहा है।

जबकि इस पंचायत के हजारों की संख्या में लोग मनरेगा जॉब कार्डधारी हैं। बाबजूद स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधी, पंचायत के रोजगार सेवक के सहयोग से पंचायत की विकास योजनाओं में लूट मचाए हुए है। यही नही बलान नदी में उड़ाही करने की प्रशासनिक स्वीकृति देने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधि, नदी उड़ाही से निकाले गए गाद व मिट्टी को भी, स्थानीय भूमाफिया के सहयोग से रात के अंधेरे में ही बेच देता है।

इस संबंध में चिरंजीवीपुर पंचायत के पुर्व मुखिया प्रत्याशी सुभाष कुमार सिंह का बताना है कि, मनरेगा विभाग के कर्मियों द्वारा की जा रही इस भ्रष्टाचार से संबंधित सूचना उप-विकास आयुक्त बेगूसराय को भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनके तरफ से भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण भू माफियाओं व पंचायत जनप्रतिनिधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, आने वाले दिनों में बलान नदी में ही इस गांव के लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा भी करेंगे, लेकिन जिस तरह से बलान नदी में जेसीबी की मदद से नदी उड़ाही के नाम पर गड्ढा किया जा रहा है, इसलिए संभव है कि छठ पर्व के दौरान यहां किसी बड़े हादसे के होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि, जल्द से जल्द इस तरह के काम पर रोक लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *