???? बिग ब्रेकिंग: जिलाधिकारी के आदेश पर सदर एसडीओ ने स्टाम्प वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर: [ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार कार्यालय में सदर एसडीओ दिलीप कुमार व वरीय जिला कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार वर्णवाल ने, प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

इस दौरान सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि, विगत कुछ दिनों से उन्हें स्टांप की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिल रही है। उन्हें ऐसी शिकायत मिली है कि, स्टांप के जरूरतमंद लोगों से स्टॉम्प के निर्धारित मूल्य से बहुत अधिक मूल्य की वसुली की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टाम्प लोगों को निर्धारित मूल्य पर ही दिया जाना है। उचित मूल्य पर स्टाम्प बेचने के बदले में ही सरकार सभी वेंडरों को निर्धारित कमीशन देती है। इस दौरन उन्होंने यह भी कहा है कि, अब स्टॉम्प वेंडरों को हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच डेढ़ लाख रुपये का स्टांप तथा 10 से 20 तारीख के बीच डेढ़ लाख रुपये का स्टाम्प दिया जायेगा। पूरे महीने में तीन लाख का स्टाम्प मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, अब स्टॉम्प पेपर खरीदने वाले को अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंवर स्टाम्प वेंडर को देना पड़ेगा। जिसे स्टाम्प वेंडर अपने पंजी में अंकित करेंगे। इधर वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार वर्णवाल ने कहा कि, कोषांगार में इतने अधिक मात्रा में नन ज्यूडिसियल स्टॉम्प उपलब्घ है कि, आने वाले अगले चार महीने तक स्टॉम्प पेपर की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्टाम्प का निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिलने पर, वेडरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *