???? बिग ब्रेकिंग: नाला के उपर रखे टूटे स्लैब से होकर नाले में गिरी स्कूली बच्ची, स्थानीय लोगों ने बचाया बच्ची की जान, भाकपा माले ने दिया आंदोलन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर: जिला मुख्यालय से सटे विवेक बिहार मुहल्ला में, विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर जा रही एक स्कूली बच्ची, टूटे हुए स्लैब से होकर नीचे नाले में जा गिरी। हालांकि उक्त बच्ची के पीछे पीछे चल रहे उसके सहपाठी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने उक्त बच्ची को किसी तरह नाले से बाहर निकाला। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

उक्त मामले में बताया जाता है कि, दिन के करीब 2 बजे संत पॉल स्कूल में छुट्टी होने के बाद, उक्त बच्ची शहर के विवेक विहार मुहल्ला होकर अपने आवास पर जा रही थी। इसी क्रम में विश्वनाथ राम के घर के पास, टूटे स्लैब पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण, टुटा हुआ स्लैब दिखायी नही दिया। जिसके कारण नाले के टूटे स्लैब से होकर बच्ची नाले में गिर गयी, वो तो गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते बच्ची को नाले से निकाल लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि विगत दो दिन पहले ही, भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम को आवेदन देकर टूटे स्लैब की जगह नया स्लैब देने व नाले की उड़ाही का मांग किए थे। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि, नाला उड़ाही कर सड़क पर जलजमाव से मुक्ति दिलाने, टूटे स्लैब बदलने के लिए आयुक्त को एक शिकायती आवेदन दिया गया था, कार्य शुरू भी हुआ लेकिन बीच में ही उक्त कार्य को बंद कर दिया गया। यह नगर निगम का निकम्मापन है। उन्होंने यह भी कहा कि, विभाग युद्धस्तर पर नाला उड़ाही कराकर जलनिकासी करे, तमाम टूटे स्लैब, नाला को दुरूस्त करे अन्यथा नगरवासियों को इकट्ठा कर जनांदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला