
नसीब लाल झा/ताजपुर:[समस्तीपुर] ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर, नगर परिषद वार्ड 22 निवासी, रविन्द्र राय ने, ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के चकहैदर वार्ड 11 निवासी, वाहन मालिक कमलेश कुमार के खिलाफ अनुमंडलाधिकारी समस्तीपुर को शिकायती आवेदन पत्र देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।

अनुमंडलाधिकारी समस्तीपुर को दिए आवेदन पत्र में पिड़ित व्यक्ति ने बताया है कि, रामापुर महेशपुर निवासी कमलेश कुमार के पास एक दर्जन से भी अधिक बस सहित अन्य चारपहिया वाहन है। जिसकी देखरेख के लिए उनके यहां वह वर्ष 2016 से मैनेजर के पद पर काम करते आ रहे हैं। इस बीच जब भी वह अपने वेतन की मांग करते थे, तो उनका मालिक पैसा न होने का बहाना बनाकर वेतन नही देता था। जिसके कारण उनके मालिक के यहां कई महीने का वेतन बकाया हो गया। इसी बीच जब उन्होंने अपना बकाया 79 हजार 5 सौ रुपये अपने मालिक से मांगा, कि इसी बात से नाराज होकर उनके मालिक ने उन्हें काम से हटा दिया। कुछ दिनों बाद वह एक बार फिर बस मालिक से अपना बकाया पैसा मांगने गया। जिस पर बस मालिक ने मारने-पीटने व उसके बेटे को गायब करने की धमकी दे दिया। जिसके बाद उन्हें काफी डर हो गया, और उन्होंने अनुमंडलाधिकारी समस्तीपुर को घटना से संबंधित आवेदन देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है। हालांकि इस तरह के किसी भी मामले से कमलेश कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि, रविन्द्र राय के द्वारा उनके उपर लगाए सभी आरोप मनगढ़ंत, झुठे व बेबुनियाद है।








