
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित, भगवानपुर कमला गेट के पास से, अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर आम लोड पिकअप लूट लिया तथा भाग निकले। घटना बुधवार 17 जुलाई की देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सुचना मिलते ही दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गए हैं। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, बुधवार 17 जुलाई की देर रात करीब 1:30 बजे, आम लोड बोलेरो पिकअप बेगूसराय की तरफ से आकर, मुसरीघरारी की तरफ एनएच 28 से होकर जा रहा था।
अभी जैसे हीं बोलेरो पिकअप उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित, भगवानपुर कमला गेट के पास पहुंचा, एक अन्य चारपहिया वाहन पर सवार 4-5 की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने, आमलोड पिकअप को ओवरटेक करके रोका, तथा ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए पिकअप से नीचे उतार दिया, तथा हथियार के बल पर पिकअप लेकर फरार हो गया।
लूटी गयी आम की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रूपए बतायी जा रही है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गेट के आसपास से, अज्ञात बदमाशों के द्वारा आमलोड पिकअप को लूटने की घटना हुई है।
वह लोग लूट की घटना में शामिल बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। बहूत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







