???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर CDPO को बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकालकर किया जनसभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के, हरपुर रेबाड़ी पंचायत स्थित खादी भंडार चौक पर, गुरुवार 01 अगस्त की दोपहर भाकपा माले ने, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए, बाल विकास

परियोजना के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं, लूट-खसोट, भ्रष्टाचार के खिलाफ नियमानुसार पोषाहार, एवं टेक होम राशन वितरण करने, सेविकाओं से 3 हजार 2 सौ रूपए सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा कमिशनखोरी बन्द करने, बच्चों के ड्रेस घोटाले की जांच कर समुचित कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर, माले नेता तनंजय प्रकाश के आवास से प्रतिरोध मार्च निकाल कर, तनंजय प्रकाश की अध्यक्षता में ही खादी भंडार चौक पर एक जनसभा का आयोजन भी किया गया।

आयोजित इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाकपा माले का संघर्ष सड़ी गली पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ कर, समाजवादी व्यवस्था को कायम करना है। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक पूंजीवादी व्यवस्था रहेगी तब तक भ्रष्टाचार भी रहेगा। भाकपा माले ही एक ऐसी पार्टी है जो, संघर्ष के जरिए इस भ्रष्टाचार को कम कर सकती है।

इस दौरान श्री पोद्दार ने यह भी कहा कि, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका ( लेडी सुपरवाइजर) के द्वारा प्रति आंगनबाड़ी केंद्रों से 3 हजार 2 सौ रूपए, बिचौलिए एवं दलालों के माध्यम से वसूली किए जाने के कारण, बच्चों के पोषाहार एवं टेक होम राशन में भारी अनियमितता बरती जा रही है।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता फूल बाबू सिंह ने कहा कि, सुशासन की इस सरकार में मनरेगा में करोड़ों की कमीशनखोरी, नल जल व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे लोग, दाखिल खारिज में घुसखोरी जहां चरम पर है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार में सीडीपीओ उजियारपुर आकंठ डूबी हुई है।

वहीं गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि सीडीपीओ उजियारपुर के खिलाफ एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर, अब लगातार आंदोलन जारी रहेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता है।

आयोजित इस सभा को शंकर प्रसाद यादव, दिलीप कुमार राय, राम भरोस राय, समीम मंसुरी,,अर्जुन दास, राम सगुण सिंह, रामबाबू कुमार, निर्धन शर्मा, गनौर सहनी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।