???? बिग ब्रेकिंग: बंगरा थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[बंगरा] देश की आजादी का 78वां वर्षगांठ, गुरुवार 15 अगस्त को बंगरा थाना परिसर में, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर पूरे हर्षोल्लास, उमंग व धूमधाम के साथ मनाया गया।

साथ ही थाना क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा स्कूल कॉलेजों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा काफी शान से फहराया गया। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद भी किया।

इस दौरान थाना क्षेत्र के अनेकों शिक्षण संस्थानों में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर बंगरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी के द्वारा, झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस दौरान थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि, आज ही के दिन हमारा भारत देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ था, तथा हमारे देशवासियों ने आजादी की खुली फिजाओं में सांस लिया था।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस देश को आजाद करने के लिए ना जाने हमारी कितनी ही माताओं ने अपने पुत्र खो दिए, कितने ही बहनों ने अपने भाइयों के प्राणों की आहुति दे दी। कितनी ही बहनों ने अपने मांग का सिंदूर तक को देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया। तब जाकर हमने यह आजादी पाई है।

इसलिए उनलोगों का भी कर्तव्य होता है कि, लाखों कुर्बानियों के बाद मिली इस आजादी को हमेशा बरकरार रखें, और भारत देश को आजाद करने वाले वीर महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलते हुए, देश को हमेशा सुरक्षित रखें। मौके पर थानाध्यक्ष बंगरा मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी, ताजपुर बीडीओ कुमार गौरव, अपर थानाध्यक्ष बंगरा प्रीति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह सहित दर्जन पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *