???? BIG BREAKING: एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के संस्थानों में धूमधाम से मनायी विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(दलसिंहसराय) बिहार की अग्रणी शिक्षण संस्थान, एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के अंतर्गत आने वाले, सभी संस्थानों में रविवार 08 सितम्‍बर को, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन दलसिंहसराय के निदेशक ने, सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आगाज फीता काटकर व संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक ने संस्थान में की जाने विभिन्न विषयों की पढ़ाई, तथा संस्थान के द्वारा छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार रूप से बताते हुए, एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के छात्रों को फिजियोथेरेपी के महत्त्व के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया।

इस दौरान विडिओ कॉन्फ्रेंस के जरिए। एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के चेयरमैन एसके मंडल ने बताया कि, आज उनके सभी संस्थानों यथा, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन पटना, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज समस्तीपुर, विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन दलसिंहसराय, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन मुरलीगंज मधेपुरा, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज रामबाग पूर्णियां आदि में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान संस्थान के चेयरमैन एसके मंडल ने, फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में हो रहे विकास और उसकी बढ़ती हुई भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,”फिजियोथेरेपी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। वर्तमान युग में यह चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है।

हम एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के संस्थानों के माध्यम से, इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के छात्रों ने फिजियोथेरेपी के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी, तथा आधुनिक तकनीकों और इसके विभिन्न लाभों को समझाया। कई छात्रों ने केस स्टडी के माध्यम से बताया कि, उन्होंने कैसे फिजियोथेरेपी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों और चोटों से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाई है।यही नही!

इस दौरान कुछ शिक्षकों ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए, फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के तहत संचालित सभी संस्थानों के प्रिंसिपल ने कहा कि, फिजियोथेरेपी का महत्व केवल शारीरिक दर्द या चोटों के उपचार तक ही सीमित नहीं है। यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, दलसिंहसराय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। जिसमें उन्होंने फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए, अपने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर व बैनर ले रखा था। कार्यक्रम के अंत में श्री एसके मंडल ने सभी छात्रों और शिक्षकों को, उनके उत्साह और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि, एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्‍स्‍टीच्‍यूशन्‍स के सभी संस्थान, इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते रहेंगे और फिजियोथेरेपी जैसे महत्वपूर्ण विषय को और भी आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *