???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जिला कार्यालय का किया गया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के खाटू श्याम मंदिर के पास, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (एस) के जिला कार्यालय का उद्घाटन, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सह टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार ने, रविवार 15 सितम्बर फीता काटकर किया।

इस दौरान हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर की मौजूदगी में, सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गयी। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ० अनिल कुमार ने सदस्यता अभियान में शामिल, कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी को मजबूत करना ही उनलोगों का पहला धर्म है। य

ह पार्टी किसी जाति विशेष की नहीं है। उन्होने कहा कि पार्टी के मुखिया जीतन राम माँझी के आदेशानुसार, बिहार के सभी जिले के साथ पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान में अधिक संख्या में लोगो को जोड़ना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके।

वहीं जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर तथा प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर ने कहा कि, इस अभियान में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। व्यापक सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही वह जिले में कम से कम दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भी विचार कर रहे हैं।

मौके पर जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ० डीएन सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, प्रदेश महासचिव चन्दन ठाकुर, आकाश कुमार सिंह, सवर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुणेश विजय, सवर्ण प्रदेश अध्यक्ष डाॅ० मिंटू झा, युवा अध्यक्ष सोनू राय, नगर अध्यक्ष सुधीर हजारी, करुण कुमार, सर्वजीत प्रताप निर्मल, रुपेश झा, मनोज राय, रंजीत राय, पंकज पासवान, मुकेश सहनी, आदित्य आनंद, राजकुमार ठाकुर, ठाकुर ज्ञानेन्दू, सतीश ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश सहनी, कुणाल राम, दीपक कुमार और पार्टी से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी