अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दलित-गरीबों द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्र पर 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को वासभूमि देने, कच्चा मकान वाले को पक्का मकान देने,

सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने, महिलाओं के समूह का लोन माफ करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 4 हजार रूपए करने, राशन में दाल, तेल, चीनी आदि शामिल करने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार बंद करने, बंद, अधूरे एवं खराब पड़े मोटर जलमीनार को ठीक कर सभी वार्डों में पेय जलापूर्ति करने आदि मांगों को

लेकर विगत 28 सितंबर से भाकपा माले एवं खेग्रामस द्वारा शुरू की गयी अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन, कार्यालय अवधि में गुरूवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, आय प्रमाण-पत्र, भूमि एवं आवास से संबंधित 548 फार्म भरकर 22 अगस्त को जमा किया गया था,
लेकिन आज तक प्रमाण-पत्र बनाना शुरू नहीं किया गया है। भूमि एवं आवास का फॉर्म भी पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि कार्यालय पर दलाल-विचौलियों का कब्जा है। अधिकारी मानमानेपन पर उतर आए हैं। नल-जल योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। गुणवत्ताहीन टंकी, मोटर, पाईप का इस्तेमाल किया गया है। मोतीपुर वार्ड-27 का पेयजलापूर्ति महीने भर से बंद है।
वार्ड-26 का भी मोटर जला हुआ है। प्राक्कलन के पुरी राशि उठाव के बाबजूद दर्जनों नलजल अधूरा पड़ा हुआ है। इसके खिलाफ भाकपा माले एवं खेग्रामस का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
सभा को जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद कय्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, सुलेखा कुमारी, रतन सिंह, रंजू कुमारी, रामचंद्र पासवान, मुंशीलाल राय, नीलम देवी, रजिया देवी आदि ने सभा को संबोधित किया।







