???? बिग ब्रेकिंग: सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार व नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल ने पुजा समिति व वार्ड पार्षद के साथ किया बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल की अध्यक्षता में, सोमवार 07 अक्टूबर को निगम के वार्ड पार्षदों, दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई।

आयोजित इस बैठक में नगर आयुक्त ने पूजा कमेटी के सदस्यों को मूर्ति विसर्जन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में, बूढ़ी गंडक नदी के किनारे चिन्हित स्थलों पर बने कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है, सभी पुजा समिति के लोग उसी तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।

इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए की गयी यह व्यवस्था जल को प्रदुषण मुक्त रखने की ओर एक कदम है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, नगर निगम प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर संपूर्ण शहरी क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि पुजा पंडालों में बेहतरीन साफ-सफाई की व्यवस्था रखने वालों को नगर निगम के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जिसके तहत स्वच्छता में प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वालों को 05 हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 03 हजार रुपये नकद राशि व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान मौके पर मेयर अनिता राम, उपमेयर रामबालक पासवान, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, वार्ड पार्षद अर्चना देवी, बबली कुमारी, रूबी कुमारी, आशुतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब