???? बिग ब्रेकिंग: सामुहिक दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुंची भाकपा माले की सात सदस्यीय टीम! सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लगाया राजनिति करने का आरोप, कहा पुलिस सामुहिक दुष्कर्म को बता रही है प्रेम प्रसंग, सभी दुष्कर्मी करते हैं शराब की होम डिलेवरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव में, सोमवार 07 अक्टूबर की संध्या पास के ही दुर्गा मंदिर में दीप जलाकर अपने घर वापस लौट रही एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच भाकपा माले नेता  पप्पु यादव के नेतृत्व में पार्टी की सात सदस्यीय टीम ने बुधवार 09 अक्टूबर को पिड़िता के गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया, तत्पश्चात पिड़ित परिवार व ग्रामीणों से मिलकर मामले की पुरी पड़ताल की।

मामले की पड़ताल से संबंधित जानकारी देते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार व प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने बताया कि, पिड़ित नाबालिग किशोरी के पिता का बताना है कि, दुर्गा मंदिर में दीप जलाने गयी अपनी बच्ची को उन्होंने परवल के खेत से बेहोशी की हालत में उठाकर अपने घर पर लाया था।

इस दौरान उन्होंने डायल नंबर को सुचना भी दिया था, लेकिन डायल नंबर 112 की पुलिस उनके पास 04 घंटे बाद आई। वहीं घटना की सुचना रात को ही उजियारपुर पुलिस को दे दिया गया था, बावजूद उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिसके बाद मंगलवार 08 अक्टूबर की सुबह करीब 09 बजे अपनी बच्ची को लेकर उजियार पुर थाना पर पहुंचे।

इसके बाद भी उजियारपुर थानाध्यक्ष उनकी बच्ची का तत्काल मेडिकल कराने के जगह पर सारा दिन रोक कर रखा तथा देर शाम को करीब 05 बजे मेडिकल कराने समस्तीपुर भेजा गया। भाकपा माले नेता का यह भी बताना कि, पिड़िता के पिता ने उन्हें बताया है कि, उजियारपुर पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है, साथ ही उजियारपुर थाने की एक महिला सिपाही उन्हें केस नही करने तथा समझौता करने का दबाव भी बना रही थी।

इस दौरान नाबालिग किशोरी के पिता का यह भी बताना है कि, उन्हें तथा उनके परिवार वालों मुकदमा दर्ज कराने पर हत्या करवा देने की धमकी भी दी जा रही है। भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, दुष्कर्म की यह घटना जिला पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म की घटना को पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रेम प्रसंग का मामला बताना काफी हास्यास्पद लग रहा है।

उजियारपुर पुलिस व पुलिस के वरीय पदाधिकारी के द्वारा इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में, पिड़िता को न्याय दिलाने के बदले राजनीतिक दवाब में मामले को डायवर्ट करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, इस जघन्य सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों को सजा मिलने तक भाकपा माले आन्दोलन चलाती रहेगी।

मौके पर मौजूद इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष और माले नेता पप्पू यादव ने कहा कि, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवको को शराब माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है। सभी दुष्कर्मी युवक उस ईलाके में शराब की होम डिलीवरी करते हैं। भाकपा माले की जांच टीम में शामिल नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि, सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की मांग की है।

जांच टीम में महावीर पोद्दार, गंगा प्रसाद पासवान, पप्पू यादव, समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, अमरजीत पाल एवं राज कुमार दास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *