अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के कर्पूरीग्राम थाना अंतर्गत आधारपुर स्कूल के पीछे से एसआईटी की टीम ने अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी, रामजी सिंह के 28 वर्षिय पुत्र राजकुमार उर्फ राजू के रूप में की गई है। उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडे ने रविवार 13 अक्टूबर को कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।
प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडे ने बताया कि, कर्पूरीग्राम पुलिस को सूचना मिली कि आधारपुर स्कूल के पीछे एक गाछी में, एक बदमाश युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान समस्तीपुर के निर्देश पर, तथा उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आधारपुर स्कूल के पीछे स्थित गाछी की जब घेराबंदी की गई तो, उक्त स्थान से आधारपुर गांव निवासी कुख्यात बदमाश, राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। श्री पांडेय ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध जिले के विभिन्न थाना में करीब आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके तहत कर्पूरीग्राम थाना में 03 तथा बैनी थाना में 02 आपराधिक मामले सहित अन्य थाना में भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उक्त बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बने टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीनारायण सिंह, सिपाही विरंजय कुमार, सिपाही मुकेश कुमार तथा सिपाही पूजा कुमार आदि शामिल रहे।








