अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के नगर थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में बीते दिनों 25 अक्टूबर को हुई, गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए नगर थाने की पुलिस ने, घटना में शामिल 01 अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, तथा इस घटना में शामिल 03 अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुहल्ला निवासी, विजय दास के 22 वर्षिय पुत्र सुरज कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उक्त जानकारी ASP सह SDPO सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। सोमवार 28 अक्टूबर को आयोजित इस प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, विगत दिनों 25 अक्टूबर को नगर थाना अंतर्गत गुदरी बजार स्थित राजकुमार गुप्ता के किराना दुकान पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने, दुकान के उपर प्रथम तल पर स्थित दुकानदार सह गृहस्वामी के घर में घुसकर लूट-पाट की कोशिश की थी।
इसी दौरान गृहस्वामी राजकुमार गुप्ता के द्वारा शोर मचाने पर सभी तीनों बदमाश भागने लगे थे। गृहस्वामी के शोर मचाने पर उनके दुकान का स्टाप सीढ़ी से होकर गृहस्वामी राजकुमार गुप्ता के पास जा रहा था कि, बदमाशों उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया था, तथा भाग निकला था। जख्मी कर्मी को तुरंत ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।
जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। इधर इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर व उनके नेतृत्व में, तत्काल एक टीम का गठन किया गया, तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी। छानबीन के क्रम में सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करने के दौरान जांच टीम में शामिल पदाधिकारियों को, राजकुमार गुप्ता के दुकान पर काम करने वाले युवकों में से एक सुरज कुमार की गतिविधी पर आशंका होने लगी।
जिसके बाद जांच टीम उक्त युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ करनी शुरू कर दी। काफी देर तक तो वह युवक जांच टीम को बरगलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब जांच टीम ने अपने पुछताछ करने का स्टाईल बदला तो उसने तुरंत अपना अपराध स्वीकार कर लिया, तथा घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दे दिया।
जिसके बाद जांच टीम ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर लगातार छापामारी कर रही है। इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष नगर आशुतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष नगर थाना प्रताप कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक एकरार फारूखी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार, सिपाही मिथुन कुमार, मंतोष कुमार एवं सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।







