अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत, छत्रधारी इंटर कॉलेज के एक छोटे से खेल के मैदान पर अपने फुटबॉल खेलने का प्रैक्टिस करने वाला मोहम्मद जहांगीर अब फुटबॉल खिलाड़ी होने का जलवा अब बिहार के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकता सिल्क स्टेडियम में दर्शको को दिखाएंगे।

जिसका पहला मैच आज ही बुधवार 20 नवम्बर को खेला जाएगा। मोहम्मद जहांगीर ने दरभंगा यूनिवर्सिटी टीम से अपने खेल की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि मोहम्मद जहांगीर दलसिंहसराय के छात्रधारी इंटर कॉलेज के एक छोटे से मैदान में फुटबॉल खेल का अभ्यास रोजाना किया करते थे।
हालांकि इस दौरान वह प्रैक्टिस बहुत ही जबरदस्त किया करते थे। अभी तक फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद जहांगीर ने बिहार के कई खेल के मैदान में अपना खेल का जलवा दिखा चुका है, साथ ही दरभंगा यूनिवर्सिटी के तरफ से खेलकर, यूनिवर्सिटी के साथ साथ दलसिंहसराय शहर का नाम भी रौशन किया है।
मोहम्मद जहांगीर का शुरू से ही फुटबॉल खेल के प्रति लगाव रहा है, और आज उनका मेहनत का नतीजा है कि, आज वह दुसरे प्रदेश में जाकर बिहार के साथ साथ समस्तीपुर व दलसिंहसराय का नाम भी रोशन करेंगे।








