अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के नगर थाना अंतर्गत पटेल मैदान में आयोजित समस्तीपुर सांसद की धन्यवाद समस्तीपुर कार्यक्रम के आयोजन में व्यस्त जिले की नगर थाने की पुलिस को खुली चौनौती देते हुए, बेखौफ बदमाशों ने जिले के नगर थाना अंतर्गत पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल कॉम्प्लेक्स में संचालित अनिल ज्वेलर्स से हथियारबंद बदमाशों ने, हथियार के बल पर लाखों रूपए नकदी व लाखों रूपए के जेवरात लूट लिए और आराम से भाग निकले।

घटना शनिवार 23 नवम्बर की शाम करीब 06:50 की बतायी जा रही है। उधर इस भीषण लूट की घटना की सुचना मिलते ही आसपास के ज्वेलरी दुकानदारों के बीच हरकंप मच गया। धीरे धीरे लूटपाट की घटना वाली दुकान पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना के बाद दुकानदार ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।
ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की सुचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस, डीआईयू टीम तथा एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच, दुकान मालिक तथा अन्य कर्मियों से पुछताछ करने में जूट गयी है। इस संबंध में दुकानदार का बताना है कि, शाम करीब 06:50 के आसपास करीब आधा दर्जन बदमाश अपने अपने हाथों में हथियार लेकर उनके दुकान में घुसकर आए तथा लूटपाट कर चलते बने।
इस दौरान दुकानदार ने कितने के जेवरात व कितनी नकद लूटी गयी है, इसकी जानकारी हिसाब मिलान के बाद कहने की बात बतायी है। हालांकि सुत्रों का बताना है कि बदमाशों ने इस दौरान करीब 15-20 लाख से भी अधिक के जेवरात की लूट की है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हो पायी है।
वहीं इस संबंध में एएसपी सह एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, आधा दर्जन बदमाशों ने शाम करीब 06:40 के आसपास लूट की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार के द्वारा लूटी गयी सामानों की एक सुची दी गयी है। इस दौरान कितने की लूट हुई है, इसकी सही जानकारी अभी उपलब्ध नही है।सामान का मिलान होने के बाद ही सही सही जानकारी मिल पाएगी।







